अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ ग्रुप की ओर से नवीन सरकार अर्थात् मोदी सरकार 2.0 भारी बहूमत से बनने पर हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाऐं ...
मोदी सरकार से उम्मीद ही नही विश्वास के साथ गर्व हैं कि भारत माता की रक्षा व सेवा करने को कोई कमी नही रहेगी तथा भारत विश्व का अग्रहणी देश बनकर उभरेगा ।
मोदी सरकार 1.0 ने पांच साल के कार्यकाल में देश हित व सेना के लिये अच्छे कार्य किये एवम् विदेशो में भारत का नाम रोशन किया हैं सरकार का दायित्व बनता हैं कि देश सेवा व रक्षा करना ही अहम् मुद्दा होता हैं जो मोदी सरकार 1.0 सक्षम रही । फिर से पांच वर्ष के लिये मोदी सरकार 2.0 को लोकतन्त्र ने भारी बहूमत से चुना हैं जो रक्षा मुद्दे को देखते हुऐ देश की जनता ने वोट किया ।
हमें पुर्श आशा व विश्वास हैं कि मोदी सरकार 2.0 व मंत्रीमण्डल अपने पूरे वादो को सफल बनायेंगे जिसमें किसान मित्र का भी मुद्दा सामिल हैं वर्ष 2012 से आत्मा योजना के अन्तर्गत निरन्तर कार्य कर रहे किसान मित्र को सालाना महज 6000 रुपये प्रोत्साहन राशि के बतौर मानदेय दिया जाता हैं जोकि एक किसान मित्र के घरेलु दिनचर्या के लिये बहूत ही कम हैं जिनसे घर चलाना कठीन हो रहा हैं मोदी सरकार 2.0 व मंत्रीमण्डल से आशा करते हैं कि कम से कम महानरेगा श्रमिक दैनिक मजदूरी दर या कलेक्टर रेट के आधार पर किसान मित्र को मानदेय दिया जायें ।
जिससें किसान मित्र की दिनचर्या सूचारुं रुप से चलती रहे ।
सियाराम विश्नोईराष्ट्रीय सरंक्षक
अखिल भारतीय किसान मित्र महासंघ

0 Comments